बेंगलुरु: आज बेंगलुरु उत्तर एवं दक्षिण मंडल से आए हुए तीन विद्यार्थियों ने श्रीसंस्थान जी के अमृत करकमल से विद्या सहाय निधि का स्वीकार किया|
इस संदर्भ में दक्षिण बेंगलुरु मंडल के अध्यक्ष श्री वै.के.एन.शर्म, कार्यदर्शी श्री श्रीकांत हेगड़े अंतरवल्ली, विद्यार्थी वाहिनी की प्रधान श्रीमती अश्विनी अरविंद, बेंगलुरु उत्तर मंडल के विद्यार्थी वाहिनी प्रधान श्रीमती संध्या कानत्तूरु उपस्थित थे|
विद्या सहाय वितरण के पूर्व, महामंडल की सुचना के अनुसार विद्यार्थियों को श्रीमठका परिचय, विद्यार्थियों की बाध्यता के विषय में बताया गया। यही नहीं विद्यार्थियों के लिए सेवा करने के उपलब्ध अवसर, सामाजिक मिडिया (Social Media) के माध्यम से श्रीमठ के कार्यक्रमों एवं सेवाकार्यों के बारे में प्रसार करने, भविषत में आने वाले अनेक कार्यक्रम तथा अनेकों सेवाकार्यों के बारे में जानकारी दी गयी|
उत्तर बेंगलुरु मंडल के विद्यार्थी वाहिनी प्रधान श्रीमती संध्या कानत्तूरु और दक्षिण बेंगलुरु मंडल के कार्यदर्शी श्री श्रीकांत हेगड़े, विद्यार्थी वाहिनी प्रधान श्रीमती अश्विनी अरविंद इन्होंने विद्यार्थियों के साथ मिलजुल कर उन्हें सारी बातें समझायी|